पटना, फरवरी 21 -- नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा को बेहोशी की हालत में शंभू गर्ल्स हॉस्टल से अस्पताल पहुंचाने वाले छात्र से शनिवार को सीबीआई ने पूछताछ की। सीबीआई की टीम मुन्नाचक स्थित एक ब्वॉयज हॉस्टल पहुंची, जहां एक छात्र से लगभग आधे घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई उस छात्र से जानना चाह रही है कि घटना की उसे कैसे सूचना मिली? उसने किसके कहने पर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया? ब्वॉयज हॉस्टल शंभू गर्ल्स हॉस्टल के पास ही है। छह जनवरी की दोपहर छात्र को शंभू गर्ल्स हॉस्टल के पास शोरगुल होने के बाद जानकारी मिली। जब वह पहुंचा तो देखा कि छात्रा बेहोशी की हालात में है। उसने मानवता दिखाते हुए उसे उठाकर अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी तक ले गया। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई छात्र से कुछ विशेष जानकारी हासिल नहीं कर पाई, क्योंकि उसने शंभू गर्ल्स हॉस्टल...