जहानाबाद, अप्रैल 10 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के फखरपुर पंचायत एक के गांव में वर्ग 6 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं उसके बाद मारपीट के मामले में पीड़िता के द्वारा महिला थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित छात्रा के आवेदन पर महिला थाना में पॉस्को एक्ट के तहत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। महिला थाना अध्यक्ष नीलमणि ने बताया कि छात्र के साथ छेड़छाड़ के बाद उनके परिजनों के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.