फिरोजाबाद, सितम्बर 17 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में स्कूल आते जाते युवक एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील फब्तियां कसता है। परिजन उसके घर शिकायत करने गए तो उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुरुषोत्तम नगर निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी को स्कूल आते जाते एक युवक अक्सर छेड़छाड़ करता है। उसे अश्लील फब्तियां कसता है। किशोरी ने अपने परिजनों को लड़के के बारे में बताया। बेटी की बात सुन परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। वह लड़के के घर शिकायत करने पहुंचे। उसी दौरान युवक ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। उसे जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने उसे बचाया। लड़की के पिता ने विजय पुत्र सुन्दर निवासी महावीर नगर गली नंबर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.