मैनपुरी, फरवरी 19 -- डायट भोगांव में डीएलएड छात्रा के यौन शोषण के मामले में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में कांग्रेसियों के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को डीएम अंजनी कुमार से मुलाकात की और ज्ञापन देकर मामले में प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचा। कांग्रेसियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में डायट छात्रा के साथ वहां के दो प्रवक्ताओं द्वारा किए जा रहे यौन शोषण पर नाराजगी जताई गई और कहा गया कि मामला बेहद गंभीर है। लेकिन प्रशासन ने अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। यह जांच महिला अधिकारियों से कराई जाए। कहा गय...