दरभंगा, जुलाई 3 -- दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीएम कॉलेज की छात्रा मोनिका कुमारी के लापता होने को लेकर कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी एवं सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य को ज्ञापन देकर छात्रा को अविलंब सकुशल घर वापसी करने की मांग की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने कहा कि छात्रा मोनिका बीते कुछ दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है। यह घटना छात्र समुदाय के लिए चिंता और आक्रोश का विषय बन चुकी है। संगठन ने छात्रा की सकुशल बरामदगी के साथ ही कॉलेज एवं विवि परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। छात्रा की बरामदगी नहीं होने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर विभाग संयोजक वागीश झा, जिला संयोजक नवनीत रंजन, विभाग छात्रा प्रमुख तेजस्विता पांडे, शोध कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.