हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 13 -- पटना में अपार्टमेंट के चौथे तल्ले की बालकनी से गिरकर संदिग्ध हालत में एक छात्रा की मौत के मामले में परिजनों के दावे से पूरे मामले में रहस्य और गहरा गया है। घटना गुरुवार की सुबह फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट अपार्टमेंट में हुई। 16 वर्षीय छात्रा फुलवारीशरीफ के चकमुसा की रहनेवाली थी। वह 12वीं में पढ़ती थी और अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर संचालित कोचिंग में पढ़ने जाती थी। छात्रा के परिजनों ने बालकनी से फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने बताया कि शिक्षक की बातों से शुरुआत में उन्हें लगा कि चक्कर आने से गिरकर बहन की मौत हुई है। लिहाजा वे शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए थे। अंतिम संस्कार की रस्म के दौरान छात्रा की पीठ, कमर और सिर पर जख्म के निशान दिखे। उसके साथ गलत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.