फतेहपुर, नवम्बर 21 -- फतेहपुर/खागा। भिटौरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय लतीफपुर में शिक्षक द्वारा छात्रा की पिटाई के आरोप के मामले में शुक्रवार को जांच प्रक्रिया पूरे दिन जारी रही। यह मामला बीते गुरूवार को तब सुर्खियों में आया जब बच्ची के परिजन और जिला प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नदीमुद्दीन ने जिलाधिकारी फतेहपुर से मिलकर लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग ने दो खंड शिक्षा अधिकारियों बहुआ के हौसला प्रसाद और तेलियानी के राजेश कटियार को जांच के लिए विद्यालय भेजा। दोनों अधिकारियों ने विद्यालय में उपस्थित सभी पक्षों के बयान दर्ज किए और करीब से घटना क्रम समझा। हालांकि, बच्ची और उसका पक्ष विद्यालय नहीं पहुंचा। इस बीच शिक्षक संगठनों में इस प्रकरण को लेकर भारी रोष है। संगठनों का कहना है कि शिक्षक के पक्ष को निष्पक्षता से सुना जाए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.