मेरठ, मार्च 8 -- कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित गांव में गुरुवार को छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली छात्रा का आरोपी परिवार के साथ फरार है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी लेकिन ताला लगा मिला। आरोपियों के फोन भी बंद आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगी है। उधर, पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को गांव में ही बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। सरधना रोड स्थित गांव में गुरुवार दोपहर दसवीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय परिजन काम पर गए हुए थे। घटना की जानकारी के बाद परिजन घर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए गांव का ही शिवा नाम के युवक पर छेड़छाड़ करने और फोटो के आधार पर बेटी को ब्लैकमेल करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.