कोडरमा, मार्च 25 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । बीआर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह की छात्रा अदिति गुप्ता ने खेलो इंडिया अस्मिता योगासन सिटी लीग में झारखंड राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल और जिले का नाम रौशन किया है। अदिति अंडर- 10 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम धनबाद में आयोजित थी, जिसमें राज्य भर से 148 बालिका प्रतिभागी शामिल हुए थे। स्कूल के विशेष एसेंबली में अदिति को निर्देशक ओपी राय ने स्वर्ण पदक,प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उनके माता- पिता को भी सम्मानित किया गया। निदेशक ने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राएं हमेशा नए कृतिमान स्थापित करते आ रहें हैं। मौके पर उप प्राचार्य नवल किशोर, प्रशासक सुनिल कुमार, अकाश सेठ समेत अन्य कई शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.