बक्सर, जनवरी 28 -- पेज-युवा के लिए फोटो-20, कैप्सन :- बुधवार को डॉ़ भीमराव अंबेडकर विद्यालय के बाहर धरना देती जीविका दीदियां नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के रामपुर गांव स्थित डॉ़ भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बुधवार को रसोईया का काम करने वाली जीविका दीदियों ने जमकर बवाल कटा। बताया जाता है कि जीविका सुपरवाइजर ने छात्रावास में रसोईया के रूप में कार्यरत कुछ जीविका दीदियों को निकाल दिया है। जिसके बाद जीविका दीदी उग्र हो छात्रावास के गेट पर ही धरना पर बैठा गई। मिली जानकारी के अनुसार जीविका सुपरवाइजर गोपाल कुमार, पिंटू कुमार एवं रजनीश कुमार ने जीविका दीदियों पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए 26 में से 6 दीदियों को बाहर निकल दिया गया। जिसको लेकर सभी जीविका दीदी एकजुट हो इसका विरोध करते हुए छात्रावास के गेट पर धरना पर बैठ गई। इसकी सूचना मिलने प...