बलरामपुर, फरवरी 20 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने छत्रपति साहू जी महाराज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, उतरौला का निरीक्षण कर छात्रावास निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास के फर्श का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि छात्रों को रहने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवर अभियंता को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। सीडीओ ने छात्रावास में बने शौचालयों का भी जायजा लिया और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। टूट-फूट की स्थिति में मिले शौचालयों की मरम्मत कराकर उन्हें उपयोग योग्य बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्यालय भवन, दोनों छात्रावासों और कार्यालय का निरीक्षण कर कमियों को शीघ्र दूर करने को कहा। प्रधानाचार्य सनत कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.