वाराणसी, फरवरी 9 -- शिवपुर, संवाददाता। पिसौर क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली तीन छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोप में प्रधानाध्यापक की सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी शिक्षक के खुद को एक कमरे में बंद कर लेने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव कर दिया। सूचना मिलने पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर नितिन सिंह समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी शिक्षक को शिवपुर थाने पहुंचाया। वहां एक छात्रा की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शिक्षक के खिलाफ सात धाराओं में केस दर्ज किया गया है और देर शाम तक उससे थाने में पूछताछ जारी थी। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.