मधुबनी, फरवरी 20 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी की भोजपंडौल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सलेमपुर के प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों के खिलाफ शुक्रवार को आक्रोशितों ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व छींटाकशी को लेकर विद्यालय परिसर में हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीण आरोपित दो शिक्षकों को तत्काल गिरफ्तार व बर्खास्त करने तथा शिक्षकों के कृत्य को शह देने वाले एचएम के विरूद्ध भी कारवाई करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक शिक्षकों को बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के दो शिक्षक छात्रों से छेड़छाड़ करते हैं। अश्लील छींटाकशी करते हैं। शौचालय जाने के क्रम में भी छात्राओं का पीछा किया जाता है। एचएम को सूचना देने के बाद भी कोई कारवाई नहीं की जाती है। शिक्षकों ...