फिरोजाबाद, मई 5 -- परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के चलते जिन परीक्षार्थियों ने पहले नियम-कानून ठीक से नहीं पढ़े थे, उन्हें परीक्षा केंद्रों पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्र के गेट से उन परीक्षार्थियों को वापस लौटा दिया गया, जो आभूषण पहने हुए थे। इस स्थिति में महिला परीक्षार्थी बाहर पहुंच परिजनों को तलाशती हुई दिखाई दीं, ताकि उन्हें अपने आभूषण सौंप सकें। कई परीक्षार्थियों ने फिर से परीक्षा केंद्र से बाहर आकर आभूषण उतारे, इसके बाद में उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सका। नीट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर खासी सख्ती रही। परीक्षार्थियों की गेट पर सख्त तलाशी ली गई। परीक्षा के दौरान कलाई पर बंधे कलावे के साथ गले में पड़े हुए धागे को भी उतारने के निर्देश दिए। इस पर कई छात्राएं मुंह से ही कलावा काट कर उतारते हुए दिखाई दी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.