फरीदाबाद, जुलाई 29 -- बल्लभगढ़। भीमसेन कॉलोनी स्थित ठारू राम आर्य कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को राखी प्रतियोगिता- 2025 का आयोजन किया गया। आयोजन विद्यालय की प्राचार्या किरन चुघ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी सैनिकों को भेजी गई। प्रतियोगिता में 10वीं की अनन्या,11वीं की प्रियांशी तंवर व अंजलि ने बाजी मारी। कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक की छात्राओं ने बड़े हर्ष और उत्साह से भाग लिया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई- बहन के बीच के प्यार और बंधन का त्योहार है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सुदृढ़ करना, देश के सैनिकों के प्रति सम्मान व उनका धन्यवाद करना था। छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.