औरैया, नवम्बर 6 -- कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अछल्दा में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी पंकज मिश्रा मौजूद रहे। समारोह में थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में बेटियों का आत्मनिर्भर और सजग होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण न केवल आत्मविश्वास बढ़ाता है बल्कि संकट की स्थिति में खुद की सुरक्षा का साहस भी देता है। इस दौरान महिला कांस्टेबल ने आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकी उपायों का प्रदर्शन कर छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। सहायक अध्यापक अंबरीश सिंह ने छात्राओं को सीखी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.