अमरोहा, जनवरी 26 -- ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन रविवार को मतदाता दिवस एवं नारी सशक्तिकरण से संबंधित और दहेज प्रथा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सबसे पहले मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। द्वितीय सत्र में दहेज प्रथा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े नाटकों का मंचन किया गया। इसी के साथ ही मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। भाषण प्रतियोगिता में गोसिया ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय तथा तुलसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में कुणाल ने प्रथम, सलमान ने द्वितीय एवं वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पीजी गोस्वामी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा कराई जा रही एसआईआर की प्रक्रिया में जरूर भाग लें। जिन लोगों के वोट नहीं हैं, वे वोट बनवाएं और बीएलओ द्वारा मांगे ...