लखीमपुरखीरी, अगस्त 1 -- पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज यूपी बोर्ड में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 11 तक की छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। पारम्परिक व नई डिजाइनों की मेहंदी रचकर अपनी कलात्मकता दिखाई। निर्णायक के रूप में सीमा अग्रवाल, सीमा साहनी, पूनम आगा, संतोष देवी, निशी साहनी, सुनीता सिंह, नीतू जायसवाल व मंजूषा त्रिपाठी रहीं। प्रतियोगिता में अनुश्री कक्षा-10 ने पहला स्थान हासिल किया। अंशिका राज कक्षा11 ने द्वितीय, प्रतिभा कक्षा-11 व श्रेया यादव कक्षा-10 ने तृतीय स्थान हासिल किया। अवन्तिका वर्मा कक्षा 9 को चौथा स्थान मिला। प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह व निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कलात्मकता की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.