गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- गाजियाबाद। मिशन शक्ति 5.0 के तहत ट्रैफिक पुलिस ने छात्राओं के साथ मिलकर शहर के मुख्य चौराहों और तिराहों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान किए तो वहीं, उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने को प्रेरित करने के लिए शुक्रवार को इंग्राहम इंस्टीट्यूट की कक्षा 11 और 12 की छात्राओं के साथ नगर के मुख्य चौराहों और तिराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं ने न सिर्फ यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान किए, बल्कि नियमों के बारे में जानकारी देते हुए यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की। छात्राओं न...