गंगापार, दिसम्बर 24 -- सैदाबाद स्थित राजकीय बालिका इण्टर कालेज में वार्षिकोत्सव नवरस 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष जोशी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्रों की प्रस्तुतियो ने से मौजूद लोगो को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं द्वारा छठ, होली, लोकनृत्य, राजस्थानी नृत्य, बेटी बचाओ से जुड़ा लाडली नृत्य और संस्कार लघु नाटिका आकर्षण का केन्द्र रही। पुराने गानो की धुन पर छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने लोगों को काफी रोमांचित किया। कार्यक्रम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को तथा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक गतिविधियां, लोकनृत्य, न...