मऊ, फरवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को नदियों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी डॉ.हेमंत यादव ने सभी से नदियों एवं पर्यावरण संरक्षण की अपील की। कहा कि अपनी आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की मुहिम को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान नदियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने आस-पास के लोगों को नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जागरूक करें तथा खेतों में जैविक ...