हाथरस, नवम्बर 18 -- हाथरस। पिछले दिनों बागला डिग्री कालेज में आयोजित हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आरडी गर्ल्स पीजी कॉलेज की एथलीट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया, जिसमें महिला वर्ग में 8 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। नीतू ने 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 05 हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीता। प्राची ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। मुस्कान त्यागी ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, हैमर थ्रो में कांस्य तथा 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। कृष्णा ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक और 100 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीता। रिया ने हैमर थ्रो में रजत पदक तथा 800 मीटर में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का मान बढ़ाया। कॉलेज ...