बिजनौर, अगस्त 31 -- बढ़ापुर-सरदारपुर छायली मार्ग स्थित पहाड़ा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत चक उदयचंद व सरदारपुर छायली के ग्रामीणों का बुधवार से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। कॉलेज की छात्राओं ने छुट्टी के बाद नदी में खड़े होकर पुल निर्माण की मांग की। बढ़ापुर-सरदारपुर छायली संपर्क मार्ग पर स्थित पहाड़ा नदी का जल स्तर बढ़ने पर ग्राम पंचायत सरदारपुर छायली, चकउदयचंद, काशीवाला व ग्राम बहेड़ी आदि का बढ़ापुर कस्बे से संपर्क कट जाता है। ग्रामीण लगातार पुल निर्माण की मांग कर रहे है। लंबे समय से की जा रही मांग पुरी न होने से नाराज़ ग्रामीण एकजुट होकर पहाड़ा नदी के पास अनिश्चितकालीन धरना दे रहे है। ग्रामीणों का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। उधर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की ग्रामीण छात्राओं ने नदी के पानी में खड़े हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.