सासाराम, सितम्बर 27 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बाल-भारती पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस सासाराम परिसर में शनिवार दुर्गापूजा महोत्सव के तहत अकादमी के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह के निर्देश पर मां दुर्गा की विभिन्न स्वरूपों का प्रदर्शन छात्राओं द्वारा की गयी। छात्राओं ने शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी व सिद्धिदात्री के रूप में लोगों को मंत्रमुग्ध कर दीं। इस अवसर पर मोरसराय ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्राचार्य राजीव रंजन, उप प्राचार्या अंकिता सिंह, बाल-भारती की प्राचार्या राखी नाग आदि उपस्थित रहे। श्रेया ने मां दुर्गा की आरती प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दी। मां दुर्गा की आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए। मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध दृश्य ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। अंत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.