जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को चेतना सत्र में विज्ञान संकाय की छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक प्रेरक नाटक का मंचन किया गया। नाटक में बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, समाज सुधार की भावना तथा देशभक्ति के आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। नाटक में प्रमुख भूमिकाएं सुषमा सिंह, पियू पाल, पूनम दास, संजना दास, नूर बानो, भारती हेंब्रम, माधुरी महतो, निशा दास, मयना कुमारी, खुशबू महतो, संगीता महतो, झरना सिंह और अंजली मुर्मू ने निभाईं। प्राचार्य ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें समाज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.