संतकबीरनगर, फरवरी 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। जिन्होंने देश भक्ति, गीत-संगीत व नृत्य की शानदार महफिल सजाई। जिसका पण्डाल में मौजूद लोगों ने भरपूर आनन्द उठाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। जिसे फिजा, साधना शहजादी ममता व श्रेया आदि छात्राओं ने स्वर दिया। इसके बाद शिवांगी, आभा अंशिका ने 'देश प्यारा ये हमारा है, सब देशों से प्यारा है..' पर भाव नृत्य कर सभी के अन्दर देश प्रेम की भावना जागृत की। जिस पर खूब वाहवाही लूटी। जान्हवी व ज्योति ने 'अभी तो बल्लो नाचेगी..' पर नृत्य कर तालियां बटोरी। दीप शिखा ने 'सासु पनिया जाऊ रसीले दोनो नैना..' पर नृत्य कर लोगों को भोजपुरी के रंग में रंग दिया। बयारा की रिया-शिवानी ने वृंदावन के रंग में रंगते हुए 'बांसुरी बजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.