फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 1 -- कायमगंज,संवाददाता नगर के कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सीओ और इंस्पेक्टर क्राइम ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा और यातायात सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने छात्राओं से कहा कि अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और मोबाइल का गलत उपयोग न करें। किसी भी परेशानी में तुरंत शिक्षक या हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए हेलमेट लगाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना और ओवर स्पीडिंग से बचना जरूरी है। क्राइम इंस्पेक्टर ने फोटो व चैट के मिसयूज को लेकर सावधान किया और अनजान नंबर रिसीव न करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य डॉ. विश्व मोहिनी पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जमूरी कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.