सहारनपुर, दिसम्बर 8 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान देवबंद कराटे एकेडमी की प्रशिक्षु नीशू प्रजापति ने छात्राओं को पंच सिंगल, डबल किक, ब्लाग करना, फिंगर अटैक, पॉम अटैक और नाक आउट आदि आत्मरक्षा के टिप्स दिए। नीशू ने बताया कि छात्राओं के पास उनका सबसे बड़ा हथियार आवाज होती है। इस तकनीक का ही छात्राएं सबसे पहले इस्तेमाल करें। इसके बाद ही आत्मरक्षा के तरीके अपनाएं जाएं। उन्होंने बताया कि चिल्लाने से गलत इरादे से आने वाले व्यक्ति पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. टीना ने बताया कि हमे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनना चाहिए। किसी पर शारीरिक चोट करने से पहले हमे मानसिक रूप से सशक्त बनना पड़ेगा। यदि महिलाएं शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त होंगी तो उन पर होने ...