भागलपुर, सितम्बर 20 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में शुक्रवार को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। कॉलेज में एक्सपर्ट ने बताया कि यह छात्रवृति सिर्फ छात्राओं के लिए है। ऐसे ही छात्राओं को यह मिलेगी, जिनकी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूलों से हो। स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये दिए जाएंगे, ताकि उन्हें शिक्षा में मदद मिल सके। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका विषय प्रवेश डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कराया। इस मौके पर एक्सपर्ट द्वारा सरकारी छात्रवृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुमार कार्तिक ने किया। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते कॉलेज में एक समिति का गठन किया गया है। इसका अध्यक्ष डॉ. कार्तिक को बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.