मेरठ, अक्टूबर 10 -- मुंड़ाली। मुंडाली में छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। गुरुवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से गढ़ रोड स्थित सिसौली व हसनपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल में प्रोबेशन अधिकारी नेहा कुमारी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूनम चौधरी व केस वर्कर अजय कुमारी गुंजन के नेतृत्व में छात्राओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, सशक्त नारी व सशक्त प्रदेश मिशन के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने स्कूलों कक्षों में जाकर छात्राओं को वूमन हेल्पलाइन नंबर 1090, 1081, 112, 102, 108, 1098, 101 व साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देकर नारी सुरक्षा के बारे में जागरुक कराया। इसके साथ ही शासन की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान इंदिरा सिसौदिया, रीना गिरि, प्रेम लता, कुंता देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.