रांची, फरवरी 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। एसएस मेमोरियल कॉलेज की छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कराटे, मार्शल आर्ट शोतोकान कराटे, झारखंड की ओर से नि:शुल्क कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कॉलेज और राष्ट्रीय कराटे मार्शल आर्ट शोतोकान कराटे, झारखंड के बीच शनिवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा और राष्ट्रीय कराटे ऑफ मार्शल आर्ट शोटोकान कराटे के मुख्य तकनीकी निदेशक रंजीत कुमार मेहता ने हस्ताक्षर किए। डॉ बीपी वर्मा ने कहा कि कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राएं आत्मरक्षा के गुर तो सीखेंगी ही, साथ ही गैर परंपरागत करियर के बारे में जागरूक होंगी। उन्हें भावी कराटे प्रशिक्षक के रूप में भी तैयार किया जाएगा। साथ ही, कॉलेज के इच्छुक छात्रों को भी आधे शुल्क पर कराटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा। आर्थिक रूप स...