संवाददाता, मार्च 24 -- यूपी के हाथरस के बागला महाविद्यालय के आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अब कॉलेज में यौन शोषण के इस मामले की सच्चाई परत दर परत सामने आ रही है। छात्राओं का यौन शोषण करने वाला आरोपी प्रोफेसर उन्हें महंगे गिफ्ट, रुपये और कपड़े दिए जाने का प्रलोभन देकर उनके साथ गलत काम करता था। बागला महाविद्यालय का भूगोल विभाग के एचओडी व चीफ प्रोक्टर डा. रजनीश कुमार को छात्राओं के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले में पिछले दिनों एसओजी व हाथरस गेट थाने की पुलिस ने प्रयागराज से पकड़ा था। आरोपी प्रोफेसर के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ गुमनाम शिकायत होने पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मुकदमा कोतवाली हाथरस गेट में दर्ज कराया था। आरोपी के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.