रुडकी, जनवरी 20 -- लक्सर, संवाददाता। खानपुर के रानी धर्म कुंवर राजकीय डिग्री कॉलेज, दल्लावाला में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया। बाद में उन्हें इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के चेक भी बांटे गए। प्राचार्य प्रो. आदित्य कुमार मौर्य ने सम्मान समारोह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं में शिक्षा के प्रति बढ़ता रुझान भारत के भविष्य के लिए एक सुखद संकेत है। खासकर देहात के परिवारों की बच्चियां उच्च शिक्षा प्राप्त करके आगे निकल रही हैं। सरकार भी उन्हें हर संभव मदद और सुविधा देने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...