बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- एकेपी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को प्राथमिक उपचार व तंबू लगाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. अनामिका द्विवेदी ने बताया कि एकेपी डिग्री कॉलेज में रोवर एंड रेंजर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे दिन दोनों इकाईयों ने अपनी-अपनी टोलियों का गठन किया और टोली के प्रमुख का चयन किया। जिसमें कल्पना चावला दल ने अपनी तीन टोलियों के नाम इंदिरा गांधी, रानी लक्ष्मी बाई, किरण बेदी रखे गए। अपराजित दल ने रत्नावली, सावित्री, अवंती बाई रखा। शर्मिष्ठा ने बताया कि शिविर में 48 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनको गांठ लगाना बताया। इसमें जुलाहा गांठ, लोटा फांस, लट्ठा फांस, मछुआ फांस, एक चक्कर दो फांस, बंधन, वर्गाकार बंधन, कर्णाकार बंधन, समानांतर बंधन व डॉक्टरी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.