सीवान, जनवरी 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के राजा सिंह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सावित्री बाई फुले की 195 वीं जयंती शनिवार को मनाई गई। सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्रा सीता, सरस्वती, सोनी, रिया व रागिनी ने समकालीन कवियों द्वारा रचित सावित्री बाई फुले पर आधारित कविताएं सुनायी। हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा की जिस मशाल को सावित्री बाई ने जलायी, उसे हमें आगे ले जाना है। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय कुमार पंडित ने कहा कि छात्राओं को पढ़ने - लिखने का मौका मिला है, वह सावित्रीबाई फुले की देन है। देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले ने महिलाओं से लेकर शोषित वंचित वर्ग को शिक्षा देकर प्रोत...