हरिद्वार, फरवरी 17 -- नमामि गंगे और राजकीय महाविद्यालय मरगूब पुर हरिद्वार की ओर से आनन्दमयी सेवा सदन महिला इंटर कालेज मायापुर हरिद्वार में उत्तराखंड में नदी संरक्षण चुनौतियां एवं समाधान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि स्वामी मुक्तानंद गिरि ने मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यशाला में डा. मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यालय की छात्राओं को उत्तराखंड में नदियों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डा. अमित कुमार शर्मा ने छात्राओं को प्लास्टिक का उपयोग कम करने और अपने परिवार एवं अन्य सहयोगियों को भी इस विषय में जागृत करने का संकल्प दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.