प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- अंतू इलाके की दो छात्राओं को धोखे से दिल्ली बुलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। दोनों छात्राएं अपनी एक सहेली के साथ दिल्ली गई थीं। अंतू थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के पास स्थित एक गांव की तीन छात्राएं 29 जनवरी को स्कूल के लिए निकली तो घर नहीं लौटी। मामले में छात्रा की मां ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन दिन बाद छात्राओं को अमेठी इलाके से बरामद कर लिया। हालांकि उन्हें सूरत से ले आने की चर्चा रही। पुलिस ने तीनों छात्राओं का न्यायालय में बयान कराया। इसके बाद इलाके के मंगापुर निवासी अमन सरोज और अखिलेश कुमार के नाम प्रकाश में आए थे। शुक्रवार को एसआई रामनरेश ने दोनों को चौबेपुर गोशाला के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.