कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कड़ा धाम के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंथुवा में प्रधानाध्यापक रणविजय निषाद के संयोजन में विकसित भारत और महिला सशक्तिकरण को रेखांकित करता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान छात्राओं को आत्मनिर्भरता व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज-5 अंतर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए फूलपत्तियों की रंगोली बनाकर विद्यालय प्रांगण को सजाया। कार्यक्रम के दौरान थाना कड़ा धाम मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक निधि वर्मा ने छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन पावर लाइन 1090 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.