गाज़ियाबाद, फरवरी 13 -- गाजियाबाद। कंपोजिट विद्यालय काकड़ा विकास क्षेत्र मुरादनगर में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण पूरा होने पर ¦गुरुवार को सभी छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार ने किया। प्रधानाध्यापक पूनम त्यागी ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...