मऊ, अक्टूबर 9 -- मऊ। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में राजकीय पॉलिटेक्निक मऊ में सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन और महिला पुलिस थाना के सहयोग से छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपयोगी टिप्स दिए। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वूमेन से राखी राय ने पर्सनल सेफ्टी के बारे में चर्चा करते हुए आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। तृप्ति राय ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष जैसी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला पुलिस थाना से कांस्टेबल पूनम यादव ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस प्रश...