बक्सर, सितम्बर 20 -- युवा के लिए ------ जानकारी छात्राओं ने सीखा अधिकार हासिल करने का तरीका, जागरुकता कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं और कानूनों पर चर्चा फोटो संख्या-17, कैप्सन- शनिवार को डुमरांव महारानी उषारानी उच्च विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। डुमरांव, संवाद सूत्र। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं और कानूनों पर गहन चर्चा की गई। इस पहल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल...