शामली, दिसम्बर 24 -- स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव वालों ने शोर मचाने पर पहुंचकर एक आरोपी को बाइक सहित पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग निकले। पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री सहित अन्य छात्राएं गंगेरू स्थित उच्चतर माध्यमिक कन्या हाईस्कूल में पढ़ने जाती हैं। रोज की तरह स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं घर लौट रही थीं, तभी गंगेरू गांव के अज्ञात लड़के बाइक पर सवार होकर आए और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचने पर गंगेरू गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों को देखकर वे भागने लगे, लेकिन भीड़ ने एक...