हमीरपुर, फरवरी 20 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के पलरा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति गीत सहित डांडिया प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गुरुवार को पलरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामखेलावन श्रीवास ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने मुझे माफ करना ओम साईं राम, देशभक्ति गीत संदेशे आते है, होली गीत जुलम कर डालो, स्कूल चले हम, बम बम बोले एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माया देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस म...