शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए परिषद ने डीआईओएस हरिबंश कुमार को पत्र भेजकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया कि जिन परीक्षा कक्षों में छात्राएं परीक्षा देंगी, वहां महिला कक्ष निरीक्षक की तैनाती अनिवार्य होगी। छात्राओं की तलाशी का अधिकार भी केवल महिला कर्मियों को ही दिया गया है, जिससे उनकी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की जा सके। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परिषद ने जारी किए गए पत्र में कहा कि परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर छात्र-छात्राओं और कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्...