गढ़वा, अगस्त 9 -- गढ़वा। रक्षाबंधन के पूर्व शुक्रवार को सदर एसडीएम संजय कुमार अचानक एक स्थानीय विद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं से राखी बंधवाई। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बताया कि छात्राएं पिछले दो-तीन दिनों से खुद अपने हाथों से राखियां बना रही थीं। उन्हें बेसब्री से इंतजार था कि एसडीएम संजय कुमार उनके विद्यालय आएं और उनसे राखी बंधवाएं। जब यह जानकारी विद्यालय की एक शिक्षिका द्वारा एसडीएम को दी गई तो उन्होंने अपनी व्यस्तता के बावजूद छात्राओं की इच्छा को सम्मान देते हुए विद्यालय पहुंचने का निर्णय लिया। विद्यालय में एसडीएम को अपने बीच पाकर सभी शिक्षिकाएँ और छात्राएं बेहद खुश नजर आईं। एक-एक कर सभी बच्चियों ने अपने हाथों से बनी राखियाँ एसडीएम को बांधी। उक्त अवसर पर एसडीएम ने सभी बच्चियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह स्वयं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.