सहारनपुर, सितम्बर 27 -- राजकीय डिग्री कॉलेज और खंड विकास कार्यालय सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी अभिषेक सिंह ने महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया। राजकीय डिग्री कॉलेज में डीआईजी अभिषेक सिंह ने महिला सशक्तिकरण के महत्व विस्तार से बताया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. टीना और डॉ. शाहनजर ने भी महिला सुरक्षा पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. गौरव बालियान, डॉ. मोहम्मद आरिफ और डॉ. विनित कुमार आदि मौजूद रहे। प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, कुलदीप त्यागी, प्रधान सुलतानपुर अनिल कुमार और बीडीओ अमित नारंग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...