पौड़ी, अक्टूबर 13 -- पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं, बालिकाओं के बीच सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी जा रही है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जिले में छात्राओं व महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में एक क्लिक पर पुलिस की सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी जा रही है। बताया कि जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिस टीम गोष्ठी कार्यक्रमों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को गौरा शक्ति ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है। इस दौरान उन्हें गौरा शक्ति एप डाउनलोड करने के साथ ही बताया जा रहा है कि किसी भी आपात स्थिति में वे सिर्फ एक क्लिक से पुलिस सहायता तुरंत प्राप्त कर सकती है। छात्राओं व महिलाओं को इस ऐप में मौजूद एसओएस फीचर, लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.