बिजनौर, अक्टूबर 2 -- छात्राओं और पुलिस प्रशासन ने मिशन शक्ति अभियान को परवान चढ़ाने के लिए गांव के गली मोहल्लों में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बुधवार को ट्रेनी सीओ कुलदीप सिंह यादव, राजा भरत सिंह इंटर कालेज प्रधानाचार्य राजीव चौहान, कोषाध्यक्ष राघव प्रताप सिंह के नेतृत्व में छात्राओं और पुलिस प्रशासन ने नांगल के अनेक मोहल्लों में मिशन शक्ति जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश का नारा लगाते हुए महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में विस्तार से बताया। मिशन शक्ति प्रभारी सुनील पुनिया ने छात्राओं और महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र, मिशन शक्ति कक्ष, एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला...