कौशाम्बी, दिसम्बर 4 -- मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं,छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पइंसा थाना की महिला पुलिस कर्मी पूनम यादव ने टीम द्वारा क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, ईंट-भट्टे, आँगनबाड़ी केंद्रों, प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल एवं संवाद कार्यक्र आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया। इतना ही नहीं उनकी समस्याओं के समाधान, सुरक्षा उपायों और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रत्येक प्रतिभागी से पूनम यादव शक्ति दीदी के रूप में जुड़कर उन्हें सामाजिक, मानसिक और कानूनी रूप से सक्षम बनाने का प्रयास किया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए ...