प्रयागराज, सितम्बर 23 -- बहादुरपुर ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रिठैया में छात्राओं ने एक दिन की प्रधानाध्यापिका व अलग-अलग कक्षाओं की शिक्षिका बनकर जिम्मेदारी निभाई। प्रधानाध्यापिका बनी गुड़िया व शिक्षिका बनी गरिमा, आंचल, अंतिमा, राधिका, तनु, परी, नजमीन, सेजल, दीपांजलि, फ्रीसीमा, नीलू, कुमकुम, आलिया, उजाला व करिश्मा ने बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मिशन शक्ति की नोडल शिक्षक रितु सिंह ने बच्चों के शिक्षण कार्य की प्रशंसा की। प्रधानाध्यापिका रागिनी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनका हौसलाफजाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.